top of page

हवा ही शायद थम सी गई है

Writer: Manoj  Mittal
Manoj Mittal
Aug 13
2 min read

Updated: Aug 14


फिर आज़ादी की तारीख़ है

बदन निचोड़ती उमस है

झक खादी का लिबास है

पलकों में बसे तिरंगी साये हैं

सरज़मीन आज़ाद है

पर हम ?

 

बहुत लंबी और गहरी रात थी

अँधेरा छटा और जब आँखें खुलीं

तो नीले आसमान मे जैसे

रोशनी का एक दरीचा खुला |

 

उम्मीदों के सुर्ख़ाबी पंखों पर

हमने अपना तिरंगा सजाया

अरसे तक, सतरंगी सपनों सा

वो आज़ाद फ़िज़ा में लहराया |

 

भूख से ज़िंदगी दम तोड़ती क्यों है ?

बूढ़ी बेवा कोने में सिसकती क्यों है ?

बेटियों के सपने कुचले जाते क्यों हैं ?

शंखनाद और अज़ान के बीच ये

खामोशी क्यों है ?

मेरे मन में ऐसे सवाल उठते ही क्यों हैं ?

 

कहीं कुछ छूट गया लगता है ?

इस तारीख़ के रहते-रहते

दरीचे से आती आसमानी रोशनी में

मन को टटोलना चाहता हूँ |

तिरंगे के नीचे बैठकर

सपनों की किरचें बटोरना चाहता हूँ |

 

आज फिर आज़ादी की तारीख़ है

वही उम्मीदें, वही सपने हैं

पुराने मकान के उसी बुर्ज पर

वही तिरंगा आज भी है,

हवा ही शायद थम-सी गई है |


झक-सफेद साफ़ सुथरा, सरज़मीन-देश/मातृभूमि, दरीचा- छोटी खिड़की, सुर्ख़ाबी- गुलाबी/लाल, बुर्ज-इमारत का ऊँचा कोना/मीनार, किरचें- टूटी हुई चीज़ के छोटे छोटे नुकीले टुकड़े




मनोज मित्तल - 15 अगस्त 2026| NOIDA

Proof check - भारती

Technical support- तृषा

Images are AI generated



The poem is a reflective meditation on India’s freedom—not merely from colonial rule, but in terms of what freedom has actually meant for its people. On Independence Day, beneath the familiar symbols of khadi, the tiranga, and patriotic memories, the poem pauses to ask, “सरज़मीन आज़ाद है, पर हम?” — the land is free, but are we truly free? The poem remembers the hope and dreams with which independence began, symbolised by उम्मीदों के सुर्ख़ाबी पंख and the रोशनी का एक दरीचा, but then confronts the painful realities of hunger, neglected widows, crushed dreams of daughters, and growing divisions between communities. Rather than blaming or protesting, the poem turns inward, wondering “कहीं कुछ छूट गया लगता है?” and wishing to सपनों की किरचें बटोरना—to gather the scattered fragments of the original dreams of freedom. In the end, the tricolour still flies on the same old turret, but “हवा ही शायद थम-सी गई है”: the flag remains, the ideals remain, yet something seems to have stalled. The poem is therefore an invitation to self-reflection—to ask whether the freedom we celebrate has fulfilled the hopes with which it began.

© This blog post is the intellectual property of MANOJ MITTAL. Unauthorized use or reproduction is prohibited. 


2 Comments


Naimuddinm M
Naimuddinm M
Aug 15

झकझोर देने वाली पंक्तिया पर कौन समझेगा इन बिन्दुओं को ८० वर्ष और अभी भी यह हाल

Like

Jitendra Goyal
Jitendra Goyal
Aug 15

Exceptional.

Like
  • Facebook
  • X
  • LinkedIn
  • Instagram
bottom of page