top of page

राम का इंतजार

  • Writer: Manoj  Mittal
    Manoj Mittal
  • Oct 29, 2024
  • 2 min read

Updated: Jul 28


रात्रि का प्रथम प्रहर

झिलमिलाती रंगबिरंगी रोशनियाँ

जगमगाते घर,बाज़ार,चौक और चोबारे

दुबका था अंधेरा कहीं कोने में |

सजे संवरे सुंदर चहकते लोग

हवा में घुली पकवानों की खुशबू

मंदिरों से आते घंटे घड़ियालों के स्वर

दिखता था धन-धान्य वैभव चारों ओर |

गलियों में पटाखों का शोर

फूलझड़ियों से बनती आकृतियाँ

चरखियों के चक्कर

राकेटों से होती रंगबिरंगी बरसात

सहमीं थी गोरैया और मैना

टॉमी छुपा था कुर्सी के नीचे |

मैं हतप्रभ था

शायद आज दिवाली थी |

कुछ दूर पसरा था अंधेरा

बस्ती में शायद अमावस्या थी |

नुक्कड़ पर एक

झोपड़ी की दहलीज पर

दिखा जलता एक दिया

दिखी बैठी एक बुढ़िया

सफेद उलझे बाल

चेहरे पर सदियों की झुर्रियां

पैबन्द लगे कपड़े और धुंधली नजरें

खाली थी झोपड़ी

बस कुछ बर्तन और एक चारपाई

पूछा तो बोली -

राम का इंतजार है

मैंने कहा-

हाँ जरूर आएंगे |

एक बार फिर था

निस्तब्ध सन्नाटा

अमावस्या,पसरा अंधेरा,

बुढ़िया, मैं और

आशा भरे दिए का

दिव्य आलोकिक प्रकाश -

मेरा पथ प्रदर्शक |


टॉमी - कुत्ते का नाम, निस्तब्ध- बिल्कुल खामोश  

 


मनोज मित्तल- 29 अक्टूबर 2024|नोएडा

The poem vividly contrasts the experiences of light and darkness during a festive night, of Diwali. It portrays vibrant scenes filled with colorful lights, joyous celebrations, and the enticing aroma of food, creating a lively atmosphere of festivity. However, this brightness is starkly contrasted by the presence of an elderly woman in a nearby slum, who waits in solitude for a divine presence, symbolizing hope. In its closing lines, the poem emphasizes the guiding light of hope, represented by the flickering diya, which illuminates the path through silence and darkness, suggesting that even in despair, a glimmer of hope can provide direction.


ree

1 Comment


Vijay Kumar
Vijay Kumar
Oct 29, 2024

Wonderfully penned Manoj, the journey from darkness to the light of life, and the difference we create to make this journey more smooth & meaningful!

Like
  • Facebook
  • X
  • LinkedIn
  • Instagram

© 2035 by NOMAD ON THE ROAD. Powered and secured by Wix

bottom of page