जीवन- समय की अविरल धारा
- Manoj Mittal

- 4 days ago
- 2 min read
Updated: 2 days ago

जीवन- समय की अविरल धारा है
नियति है- इसमें उसको बहते जाना है
बिना थके..बिना रुके..
बस निरंतर चलते जाना है..
मंजिलों की खड़ी ऊँचाइयाँ डराएँगी
बुलंदियों से झांकती गहराइयाँ भी-
मन को घबराएँगी
यादों के बियाबान अक्सर उलझाएँगे
ख़ुद के साये भी साथ छोड़ जाएँगे
ज़माने की राहें नित भरमाएँगी
मन की दुर्बलताएँ भी भटकाएँगी..
सफ़र तो दुष्कर होगा ही-
मन की गठरी जो भारी है
मोह-माया का जंजाल बलशाली है
अनिश्चितताओं की आशंकाएँ हैं
क़दमों में भय की ज़ंजीरें हैं
आलस्य भी भरा है अंग अंग में..
नज़रें थमी रहें क़दमों पर तो
ऊँचाइयाँ भी नप जाएँगी
खुल जाएँ गिरहें मन की तो
राहें आसान हो जाएँगी
पतझड़ तो होगा ही पर-
नवकोंपलें भी तो आएँगी
दृढ़ रहे संकल्प तो
मन की भटकन न हो पाएगी ..
धरा- श्यामल धानी है
उसने ओढ़ी- चादर आसमानी है
हवा भी चंचल खिलंदड़ है
छोड़- आलस्य, भय और आशंका
नभ में हम उन्मुक्त उड़ान भरें
सपनों के रुपहले फ़लक पर
आशाओं के इन्द्रधनुषी रंग भरें..
क्या था-
जो खो जाएगा ?
जो चाहिए-
क्या वो ना मिल पाएगा ?
निर्मल निडर और निर्लिप्त जीवन
समय की अविरल धारा में गोते लगा सुकून से निरंतर बहता जायेगा..
मनोज मित्तल -19 जून 2026| BOSTON-USA
Proof check - भारती
Technical support- तृषा
Images are AI generated
Life is an unbroken flow of time, a journey dictated by fate that requires one to keep moving forward without fatigue or pause. Despite the daunting heights of goals and the depths of challenges that may cause anxiety, the journey must continue. The path is often difficult, burdened by the weight of desires and uncertainties, with fears and laziness creeping in. However, if one remains focused and determined, obstacles can be overcome, and the way can become easier. The earth is lush and vibrant, inviting us to shed our fears and doubts. We are encouraged to soar freely in the sky of our dreams, writing songs of hope and aspiration. Life, when lived with purity and detachment, allows us to dive into the continuous flow of time, finding peace and tranquility in our journey.
© This blog post is the intellectual property of MANOJ MITTAL. Unauthorized use or reproduction is prohibited.




बहुत ख़ूब ज़िन्दगी के सफ़र का बेहतरीन अक़्स