जामवंती अहसास

Updated: Aug 29

जानते हुए भी कि-
गर्द चेहरे पर जमी है
बार-बार आईना ही पोंछता हूँ |
नज़रें अक्सर धुँधलाई रहती हैं
मगर हर बार चश्मा ही बदलता हूँ |
जीवन क्षणभंगुर है और शरीर भी नश्वर
यह जानते हुए भी
माया के बियावानों में
मृगतृष्णा के पीछे क्यों भटकता हूँ ?
ज़माने के शोर में
ख़ुद को काट-छाँट कर
उसके तंग चौखटे में समाने की
अनमनी कोशिश क्यों करता हूँ ?
सुना है - आत्मा अमर है
तो फिर बेवजह उसे मारने का
निरर्थक जतन ही क्यों करता हूँ ?
मैं तो खुले आसमान का विस्तार हूँ
कायनात में जो ना समाये वो ख़्याल हूँ
और सरहदों को लाँघता वक़्त का ग़ुबार हूँ
फिर क्यों कर मैं इतना विवश हूँ ?
माया के बियावानों में
किसी तन्हा दरख़्त की तन्हा शाख़ से
अपनी स्मृतियों के कुछ पल मुझे दे दो
हनुमान की तरह-
उन्हें फिर से
अपनी विस्मृत शक्तियों का
जामवंती अहसास बनाना चाहता हूँ |
ख़ुद को जमाने के चौखटे में नहीं
तुम्हारे गीतों के मधुर छंदों में
एक उन्मुक्त ख़्याल की तरह
पिरोया जाना चाहता हूँ
और क़यामत होने तक
जमाने में गुनगुनाया जाना चाहता हूँ |
आत्मा अमर है
यह सत्य है या भ्रम - नहीं मालूम
परंतु मैं उसे
अमर ही रहने देना चाहता हूँ |
बियावानों- सुनसान/वीरान , मृगतृष्णा-आकर्षण या आशा जो वास्तविक ना हो, कायनात - सृष्टि, जामवंती अहसास- ऐसा अहसास जो भीतर सोई हुई शक्ति/आत्मबोध को जगाये , क़यामत - प्रलय
मनोज मित्तल - 29 अगस्त 2026| NOIDA
Proof check - भारती
Technical support- तृषा
Images are AI generated
This poem is dedicated to my dear friend, Sanjay Pant, for his exemplary contribution to standardisation and the advancement of Civil Engineering in India.
The poem highlights a very human contradiction — we know where the problem really is, but we keep looking elsewhere. Dust on the face, yet wiping the mirror. Blurred vision, yet changing the glasses. Life is short, the body mortal — and yet here we are, chasing mirages (मृगतृष्णा) through the wilderness of illusion (माया), and cutting ourselves down to fit the world's narrow frames (तंग चोखटे) — slowly strangling the very soul we believe is immortal.
But then the poem also reminds us what we actually are — "खुले आसमान का विस्तार", the vastness of open sky, a thought too large for the universe. Like Hanuman who forgot his own powers and needed Jamvant to wake him up, we too need that moment of recognition — a जामवंती अहसास — of our own forgotten greatness. The final wish is not for fame or legacy in the conventional sense, but simply to exist as a free, uncontained thought, woven into someone's song, hummed long after everything else fades. And whether the soul is truly immortal or not — the poem doesn't claim to know — but it insists on treating it as if it is.
© This blog post is the intellectual property of MANOJ MITTAL. Unauthorized use or reproduction is prohibited.



Comments