top of page

एकाकी उद्वेलित और उद्विग्न मन 

  • Writer: Manoj  Mittal
    Manoj Mittal
  • 7 days ago
  • 2 min read

सुदूर सागर पार क्षितिज में

डूबते सूरज की मद्धम लालिमा है

मन के एकान्त में उग आये हैं

बिसरी यादों के घने जंगल

 

जंगल के घनेरे मे बुने घोंसलों की ओर

परिंदों की लौटती थकी सी उड़ान है  

हर पल सूरज की किरणों पर हो सवार-

क्षितिज पार जाने की उत्कट आकांछा है

शाम ढले लेकिन लौटने की विवशता भी

 

शने: शने: -

कण-कण सा क्षय होता है हर अंश

तिल तिल टूटता है हौसलों का मस्तूल

धुले आकाश में घुला है हमख़्याली अक्स

आँखों में सपनों की किरचें चुभी हैं  

विचारों के अनंत विस्तार में –

संकुचित संसार की निर्विघ्न बेदर्द दखल है

समय की कूची से –

अनिश्चित मुस्तक़बिल रंगा है

 

मोहपाश में न जाने क्यों बंधा है मन

बार बार फँसता है जीवन-भवंर चक्र में

फिर भी परंतु झाँकना चाहता है-

समय की परिधि के परे

रजनीगंधा की अतृप्त तलाश में

 

यह एकाकी उद्वेलित और उद्विग्न मन

 


उत्कट - बहुत तीव्र/प्रबल, शने: शने: - धीरे धीरे, क्षय- धीरे धीरे कम होना, मस्तूल- जहाज़ का ऊँचा खम्बा जिस पर पाल लगे होते है,हमख़्याली- एक जैसे विचार वाला, किरचें - टूटे काँच के नुकीले टुकड़े, मुस्तक़बिल- भविष्य, रजनीगंधा- एक सुगंधित सफ़ेद फूल ,जिसकी महक रात में बहुत तेज होती है , उद्वेलित -भावनाओं से विचलित/आंदोलित, उद्विग्न- चिंतित्त/व्याकुल



मनोज मित्तल - 4 अप्रैल 2026 | नोएडा

Proof check- Bharti

Technical support- Trisha

Images are AI generated


click on audio clip to listen this poem


Audio cover
एकाकी उद्वेलित और उद्विग्न मनमनोज मित्तल

The poem reflects on deep feelings of nostalgia and longing as the sun sets over a distant horizon सुदूर सागर पार क्षितिज में .It describes how memories, like dense forests, emerge in the quietness of the mind मन के एकान्त में उग आये हैं / बिसरी यादों के घने जंगल. As tired birds return to their nests, there is a desire to escape to a brighter future जंगल के घनेरे मे बुने घोंसलों की ओर /परिंदों की लौटती थकी सी उड़ान है ,  yet a sense of obligation pulls them back शाम ढले लेकिन लौटने की विवशता भी . The poem conveys a sense of gradual decay शने: शने: - कण-कण सा क्षय होता है हर अंश where hopes and dreams are slowly eroded. It captures the pain of unfulfilled aspirations and the harsh realities of life that intrude upon one's thoughts विचारों के अनंत विस्तार में –संकुचित संसार की निर्विघ्न बेदर्द दखल है. Despite feeling trapped in the cycle of बार बार फँसता है जीवन-भवंर चक्र में , there is a yearning to look beyond the confines of time and reality समय की परिधि के परे, searching for something beautiful and unattainable, symbolized by the elusive night-blooming tuberose रजनीगंधा की अतृप्त तलाश में . The overall tone is one of solitude, restlessness, and inner turmoil.

© This blog post is the intellectual property of MANOJ MITTAL. Unauthorized use or reproduction is prohibited.

Comments


  • Facebook
  • X
  • LinkedIn
  • Instagram

© 2035 by NOMAD ON THE ROAD. Powered and secured by Wix

bottom of page